फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्षाओं में परीक्षार्थियों की परेशानी पर शिक्षा विभाग सख्त

Wed, 30 Sep 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की सेमेस्टर परीक्षाओं के पहले ही दिन अव्यवस्थाएं भारी पड़ गई थीं। परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा था। इसको लेकर अब एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर नकल रोकने से लेकर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। डीईओ ने पुलिस आयुक्त को भी इस सिलसिले में पत्र लिखा है।

परीक्षा के पहले ही दिन नियम कानूनों की अनदेखी की गई। कई केंद्रों पर परीक्षा 15 मिनट की देरी से शुरू हुई थी। हालांकि, दो पालियों में आयोजित परीक्षा के दौरान केवल एक ही नकलची पकड़ा गया लेकिन परीक्षा के दौरान जमकर नकल चली थी।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर एक ही स्कूल के परीक्षार्थी और अधीक्षक नियुक्त नियुक्त कर दिए गए। हालांकि, हरियाणा बोर्ड ने इसको संज्ञान में लेते हुए केंद्र अधीक्षकों को हटाने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन


बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल ने खंड़ शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षाओं का सुचारू और पारदर्शी आयोजन करने का निर्देश दिया।

वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्र भी लिखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें