फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पूरे होंगे आम्रपाली के 42 हजार फ्लैट, फंड डायवर्ट

Fri, 26 Jul 2019 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनबीसीसी की रिपोर्ट मानें तो आम्रपाली के विभिन्न स्रोतों से 11,320 करोड़ रुपये मिल जाएंगे, जिससे न सिर्फ अधूरे प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे, बल्कि 2800 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा भी हो जाएगा। 

विज्ञापन


आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एनबीसीसी ने 8515 करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का प्रस्ताव दिया है। 11,320 करोड़ रुपये मिलने की भी बात कही है। 

सुप्रीम कोर्ट में जमा ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक आम्रपाली की अनसोल्ड फ्लैटों से 1991 करोड़ रुपये और 345.78 करोड़ रुपये व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने से मिल जाएंगे। 3624.65 करोड़ रुपये फ्लैट खरीदारों से मिलने हैं। 
विज्ञापन


आम्रपाली ने 3152 करोड़ रुपये फंड डायवर्जन किया है। उसे वापस लाकर इन प्रोजेक्ट को पूरा कराने की बात कही है। व्यावसायिक एरिया बेचने से 89.83 करोड़ रुपये मिलेंगे। करीब 905 करोड़ रुपये प्रोफेशनल फीस, नकदी व अन्य रिकवरी से होगी। 

मैटेरियल सप्लायर्स के पास से 842 करोड़, 15 करोड़ रुपये नकद जमा व आभूषण से प्राप्त हो जाएंगे। इसके अलावा कुछ अन्य स्रोत भी हैं, जिनसे यह रकम प्राप्त कर प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें