फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास तरीके से ले जा रहे थे लाखों की शराब

Mon, 26 Oct 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते इटावा में पंचायत चुनाव के लिए ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 1000 पेटी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास मिली शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी रामार्जुन मोर्या ने बताया कि रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर मौहम्मदाबाद अंडरपास के पास एक ट्रक पकड़ा था। ट्रक चालक लक्ष्मण पुत्र महावीर निवासी झज्जर और परिचालक जयसिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी रोहतक (हरियाणा) से ट्रक में भरे सामान के बारे में पूछताछ की गई।

चालक ने ट्रक में साबुन होने की जानकारी देते हुए साबुन की बिल्टी दिखाई। शक होने पर ट्रक में लदी पेटियां खोलकर देखी गई। पेटियों में शराब की बोतलें थीं। ट्रक से एक हजार शराब की पेटी मिली।
विज्ञापन


लक्ष्मण ने बताया कि शराब चंडीगढ़ की आइडियल बिस्लरी प्राइवेट लिमिटेड से लाई गई थी। पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को बेचने के लिए शराब इटावा ले जा रहे थे। इटावा में एक व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देनी थी। आइडियल बिस्लरी ने शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए तैयार की थी।

गोवा प्राइम ब्रांड के नाम से बोतल तैयार की गई। आबकारी विभाग ने ट्रक मालिक ताराचंद पुत्र परमानंद निवासी जोधपुर, लक्ष्मण और जयसिंह के खिलाफ रबूपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें