फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवकों ने गृह मंत्रालय के सुरक्षाकर्मी को पीटा

Mon, 26 Oct 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की पी थ्री सेक्टर स्थित एक ब्लॉक में पांच-छह युवकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने हमलावरों को पार्क में खुलेआम शराब पीने से मना किया था। पुलिस ने जांच में आरोपी कार मालिक का पता निकाल लिया है।
विज्ञापन


मायचा गांव निवासी मेजर भाटी गृह मंत्रालय में सुरक्षाकर्मी हैं। वह पीथ्री सेक्टर में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात डी ब्लॉक स्थित पार्क में दो कारों में सवार पांच-छह युवक शराब पी रहे थे। मेजर भाटी उधर गए तो उन्होंने युवकों से कहा कि यहां लोग घूमने आते हैं। महिलाएं, युवतियां तथा बच्चे भी टहल रहे हैं। उन्होंने युवकों से शराब पीने से मना किया। इस बात पर उनमें विवाद हो गया। युवकों ने मेजर भाटी के साथ मारपीट कर दी।

शोर-शराबा होने पर सेक्टर और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी मौके पर आ गए। इसी दौरान हमलावर मौका पाकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीथ्री सेक्टर के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस पर आरोप लगाया कि पीसीआर बहुत कम गश्त करती है। पुलिस कभी-कभार ही यहां पर दिखाई देती है। कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर आ गई है। आरोपियों की कार के नंबर से पता निकाल लिया गया है। जल्दी ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें