फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जब दरोगा को नहीं मिल रहा न्याय तो जनता का क्या होगा हाल, ये है मामला

Fri, 22 Jun 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिस विभाग को 60 साल तक दारोगा ने सेवा दी थी वह अपने ही विभाग के अधिकारियों के पास डेढ़ साल से शिकायत लेकर भटक रहा है। पुलिस अधिकारी भी किसी तरह की मदद नहीं कर रहे हैं। पीड़ित को प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये ठग लिए हैं। मगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, नोएडा केएक सीओ की पेशी में तैनात रहे रामनरेश ने बच्चों और अपनी सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली रकम से एक प्लॉट सेक्टर-27 में देखा था। जिसे सेक्टर-9 में प्लाईवुड की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने अपना बताते हुए बेचने की बात कही थी।

जिसके चलते उसे 10 लाख का चेक और 5 लाख रुपये नकद दिए थे। मगर किसी तरह बहाना बनाकर आरोपी ने चेक वापस लेकर नकद में रुपये मांगे तो उन्होंने 10 लाख रुपये नकद दे दिए। जिससे कुल 15 लाख रुपये प्लॉट मालिक को मिल गए।
विज्ञापन


मगर अब न तो आरोपी पैसे ही दे रहा है और न ही प्लॉट। सेवानिवृत्त दारोगा करीब डेढ़ साल से पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों केचक्कर काट रहा है मगर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा।

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह का कहना है कि उक्त व्यक्ति यह प्रमाणित नहीं कर पा रहा है कि उसने रुपये दिए हैं। चूंकि कैश देने की बात कह रहा है। इसलिए मामला सिविल कोर्ट का है और वहीं से अपनी पैरवी कराए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें