आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने आज दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मुलाकात की। अलका ने नशा विरोधी अभियान के दौरान उन पर हुए हमले की शिकायत की थी।
स्वाति मालीवाल के साथ अलका लांबा की इस मीटिंग में एसएचओ भी मौजूद रहे। तकरीबन एक घंटा चली बैठक के बाद अलका लांबा ने पत्रकारों को से बात की।
उन्होंने कहा कि एसएचओ के मुताबिक उनकी और ओपी शर्मा की शिकायत पर अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।