फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा के महाप्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के दिए मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के शाहदरा और मयूर विहार जिला संगठनों के लिए आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान शिविर की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। इसमें सांसदों, विधायकों, पार्षदों और संगठन पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क को मजबूत करने का संदेश दिया।
शाहदरा जिला शिविर का उद्घाटन प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया, जबकि मयूर विहार जिला शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रवादी सोच के साथ काम करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण कई विकास योजनाएं ठप हो गई थीं, जिन्हें अब दोबारा गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार करते हैं। जबकि वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा से लेकर मुख्य संगठन और विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों में उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी देकर ऐसा नेतृत्व तैयार करती है, जो राष्ट्र, समाज और पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित रहता है। शिविर में तरुण चुघ, दुष्यंत गौतम, ओमप्रकाश धनखड़, पवन राणा, कमलजीत सहरावत और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर सत्र में बात रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें