फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दोपहर को पुलिस ने फिर दागे आंसू गैस के गोले, मदद के लिए आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी ने आंखों पर लगातार पानी डालकर जलन कम करने की कोशिश की, कोई सांस लेने में हो रही परेशानी से राहत दिलाने में जुटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मची, जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे कई छात्र सड़क और पटरी पर खांसते हुए भागने लगे, जबकि कुछ की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। भगदड़ जैसे हालात के बीच भी वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक दूसरे की मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाए।

घटनास्थल पर मौजूद छात्र और स्वयंसेवक पानी की बोतलें लेकर मदद के लिए परेशान छात्रों तक पहुंचे। किसी ने आंखों में लगातार पानी डालकर जलन कम करने की कोशिश की, तो कोई सांस लेने में हो रही दिक्कत से राहत दिलाने में जुटा रहा। कई छात्र अपने साथियों को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे लोगों को कुछ लोग मेवे और पानी भी बांट रहे थे। इनमें बादाम, किशमिश और अन्य सूखे मेवे का पैकेट बांटा जा रहा था। कई लोग बिना किसी पहचान या परिचय के जरूरतमंदों की मदद में जुटे रहे। कोई वहां फेंकी जा रही प्लास्टिक की बोतल उठा रहा था, तो कुछ भगदड़ में लोगों को वहां से निकलने की राह बता रहे थे। इस जज्बे से वहां आपसी मदद और संवेदनशीलता की अलग ही तस्वीर दिखाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें