फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में अनीकेत गुप्ता ने रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बांग्लादेश के ढाका में आयोजित 10वीं दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली कराटे खिलाड़ी अनीकेत गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर पुरुष टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ अनीकेत गुप्ता ने आधिकारिक दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में अपने कॅरिअर का 13वां पदक हासिल किया। लगातार नौवीं बार इस प्रतियोगिता के पोडियम पर स्थान बनाकर उन्होंने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। अब तक उनके खाते में नौ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक दर्ज हो चुके हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आयकर विभाग, दिल्ली, एक्सएमए अकादमी इंडिया और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए इसे भारतीय कराटे के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें