फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड के बाद घर से खेतों तक मोर्चा संभाल रही महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनपेड़ गांव की घटना में जहां दलित समाज के पीड़ित ने अपने बच्चों को खोया है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग भी अपने बच्चों से मिलने के लिए तड़प रहे हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी पक्ष के कुछ लोग गांव से बाहर हैं, जो अभी भी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए हैं। खेतों में धान की फसल कटी पड़ी है। पुरुषों के घर पर न होने के कारण खेतों का काम रुका पड़ा है। खेतों में काम करने के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं।

ऐसे में घर से लेकर बाजार तक का मोर्चा घर की महिलाओं ने संभाल लिया है। आरोपी पक्ष में एक व्यक्ति मामले को निपटाने के लिए सक्षम था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने उसका नाम एफआईआर में लिखा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एडवोकेट एदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में थाने चौकी  के अलावा खेतों और बाजार की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाल रखी है।
विज्ञापन

कोर्ट कचहरी का मुंह तक नहीं देखा, पर अब जाना पड़ेगा

एडवोकेट एदल सिंह की पत्नी राजबाला ने बताया कि उनकी शादी को 25 साल हो गए। लेकिन इतने सालों में कभी भी कोर्ट कचहरी की ओर कदम तक नहीं बढ़ाए। लेकिन अब इंसाफ के लिए थाने और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ेंगे। उन्होंने बताया परिवार में उनके पति ही सबसे प्रभावशाली आदमी बचे थे।

पेशे से वकील होने के कारण पीड़ित पक्ष को सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं से था। इसलिए पीड़ित पक्ष के लोगों ने इनका नाम रिपोर्ट में  लिखवाकर गिरफ्तार करा दिया।

राजबाला ने बताया कि घरों में पुरुषों के न होने के कारण हमें हीं खेतों और बाजार के काम निपटाने पड़ रहे हैं। खेतों में फसल कट कर तैयार पड़ी है। लेकिन घर के सदस्यों के न होने के कारण खेतों से फसल तक नहीं उठ पा रही है। महिलाओं ने ये भी जिम्मेदारी संभाल ली है। बाजारों के काम के अलावा खेतों के काम भी महिलाएं कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें