फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी मामले में दिल्ली पुलिस कर रही इस बड़े सपा नेता की तलाश

Sat, 16 Jul 2016 12:04 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Police
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा सीडीआर निकलवा कर जासूसी करने के मामले में समाजवार्दी पार्टी के नेता विनोद चौधरी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी यूपी में जिला स्तर का समाजवार्दी पार्टी का नेता है।
विज्ञापन


कई जगहों पर एक समाज का अध्यक्ष भी है। विनोद चौधरी बीएलएस सॉल्यूशन मैनेजमेंट कंपनी में एचओडी था। विनोद चौधरी की देखरेख में ही सारी कॉल डिटेल निकलवाई जाती थीं। पुलिस विनोद चौधरी समेत कई कंपनी अधिकारियों की तलाश कर रही है।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीम ने शुक्रवार को भी एसएसपी कानपुर ऑफिस में छापेमारी की है। पुलिस ने वहां से कुछ रजिस्टर व अन्य सामान जब्त किया है।

कंप्यूटर से ज्यादातर जानकारी थी ‌ड‌िलीट

delhi police - फोटो : अमर उजाला
हालांकि कंप्यूटर में ज्यादातर डाटा डिलीट मिला है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसएसपी कार्यालय, कानपुर में तैनात सभी पुलिसकर्मी व अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है।

एसएसपी कार्यालय में तैनात किसी पुलिसकर्मी की अभी तक संदिग्ध भूमिका सामने नहीं आई है। वहां तैनात पुलिस अधिकारी व इंचार्ज को ये पता नहीं था कि सिपाही नरेन्द्र पैसे लेकर कॉल डिटेल निकलवाता है।  दिल्ली पुलिस शनिवार शाम तक वापस दिल्ली पहुंच जाएगी।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपियों ने किसी वीआईपी की कॉल डिटेल तो नहीं निकलवाई थी। पुलिस को आशंका है कि कई वीआईपी की कॉल डिटेल निकलवाई गई हैं।
विज्ञापन

मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां पुलिस को सहयोग नहीं कर रही

फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां पुलिस को सहयोग नहीं कर रही हैं। कंपनियां ये नहीं बता रही है कि आरोपियों ने किस-किस की कॉल डिटेल निकलवाई है।

जिनकी कॉल डिटेल निकलवाई है उनके नाम और पते किया है। पुलिस ने सभी मोबाइल कपंनियों के नोडल अफसरों को पत्र लिखा है।

पुलिस को अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं उसके अनुसार आरोपियों ने 150 लोगों की कॉल डिटेल निकलवाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़ा डेढ़ हजार से ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें