फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने शाहरुख, सलमान मामले में पुलिस से मांगी एटीआर

Sat, 23 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख व सलमान खान के खिलाफ दायर शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) तलब की है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिये 12 फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन


दोनों अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है शिकायतकर्ता का कहना है कि दोनों सितारे एक रियल्टी शो में मंदिर के सेट पर जूते पहने दिखाई दे रहे हैं।

तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी वीके गौतम ने रूप नगर थाना पुलिस को अधिवक्ता गौरव गुलाटी की शिकायत पर की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश शिकायत में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने यू ट्यूब पर 15 दिसंबर 2015 को देखा कि सलमान व शाहरुख एक रियल्टी शो में शूटिंग करते हुए एक मंदिर के सेट पर खड़े हैं और उन्होंने जूते पहन रखे हैं। उन दोनों के पीछे काली माता की मूर्ति दिखाई दे रही है। दोनों अभिनेता के अलावा रियल्टी शो दिखाने वाले टीवी चैनल पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें