दिल्ली महिला आयोग के नोटिस पर बाड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल ने गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ा दी है। हॉस्टल में मैस की सुविधा उपलब्ध करवा दी गयी है। यह जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयोग को नोटिस के जवाब में दी है।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया है कि स्टूडेंट पर हमले की घटना की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी तक नहीं पहुंच पायी है।
डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, अगस्त 2015 में नर्सिंग हॉस्टल में एक व्यक्ति घुस आया था और उसने एक छात्रा की सेक्सुअल एसॉल्ट में नाकाम होने पर गला दबाने की कोशिश की थी।