फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नशे के विरोध में पहले कार में लगाई आग, फिर घर में घुसकर सड़क पर घसीटते ले आए, चाकू, डंडे व रॉड से परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार चौथे पुश्ते की वारदात, हमले में मां, दो बेटे व एक बेटी जख्मी
विज्ञापन

-एक बेटे की हालत नाजुक, छह जगह लगे चाकू, जीटीबी अस्पताल में चल रहा इलाज
-वारदात के बाद फरार हुए आरोपी, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की कर रही तलाश
-हमले का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आठ-दस युवक कर रहे परिवार पर हमला
-आरोपियों ने परिवार को सड़क पर घसीटकर बुरी तरह पीटा, वीडियो के आधार पर जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में नशा करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार की एक कार में आग लगा दी। इसके बाद पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी, डंडों, रॉड और चाकू से हमला किया। आरोपी पीड़ितों को सड़क पर घसीटकर ले आए। इसके बाद पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में आर्यन (22), इसका बड़ा भाई अरुण (31), मां रिटा कश्यप (54) और बहन प्रिया (26) बुरी तरह जख्मी हो गए। आर्यन को छह चाकू लगे हैंं, जबकि बाकी के सिर में रॉड व दूसरे हिस्सों में चोट लगी है। घायलों को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से आर्यन को जीटीबी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आर्यन की हालत गंभीर बनी है। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर घर में घुसकर हमला करने, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी लड़के उनके बराबर वाले खाली प्लॉट में बैठकर रोजाना नशा करते थे। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। इसको लेकर आरोपी परिवार को लगातार धमकियां दे रहे थे। पीड़ित अरुण ने बताया कि वह दुर्गा मंदिर के पास, जंगल रोड, चौथा पुश्ता, सोनिया विहार में परिवार के साथ रहता है। इसके परिवार में पिता पप्पू कश्यप, मां रिटा, बहन प्रिया के अलावा भाई आर्यन है। परिवार का अपना कारोबार है। इनके पड़ोस में रहने वाले लड़के अक्सर घर के पास खाली प्लॉट में शराब पीने के अलावा शोर-शराबा करते हैं।परिवार ने कई बार इसको लेकर विरोध जताया है। पुलिस से इसकी शिकायत भी की गई। अरुण ने बताया कि रविवार को इन लड़कों ने प्लॉट में पार्टी की। बाद में देर रात को अरुण की होंडा अमेज कार में आग लगा दी। अरुण ने इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी। इस बीच सोमवार देर आरोपियों ने परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें