गुड़गांव में भोंडसी जेल में कैदियों से मोबाइल मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो दिन पहले जेल से मिले मोबाइल के बाद मंगलवार शाम की गई जांच में कुख्यात गैंगस्टर के पास से मोबाइल मिलने के बाद सनसनी मच गई है।
जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिसमें गैंगस्टर को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
भोंडसी जेल में मोबाइल मिलने की घटना के बाद देरशाम जेल के डिप्टी सुपरिडेंटेड आजाद मोहम्मद ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बेगमपुर खटौला निवासी कुख्यात गैंगस्टर कुशलपाल को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा।