फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : एक तरफा प्यार में युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला, अस्पताल में भर्ती घायल की हालत नाजुक

Mon, 27 Nov 2023 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चार माह पहले युवती की शादी अन्य युवक से हो जाने से आरोपी नाराज था। घटना के दौरान ही आस पास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री पार्क इलाके में एक तरफा प्यार में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। चार माह पहले युवती की शादी अन्य युवक से हो जाने से आरोपी नाराज था। घटना के दौरान ही आस पास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान गांव सकोर, किशनगंज, बिहार निवासी शाह बाबू (23) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3.25 बजे पुलिस को ए ब्लॉक, बुलंद मस्जिद के पास एक युवती पर चाकू से हमला होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोगों ने युवती पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी शाह बाबू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि घायल महिला की पहचान हसमत जहां (22) के रूप में हुई है। वह अपने पति मोहम्मद मुन्ना के साथ ए ब्लॉक, बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क में रहती थी। मुन्ना दर्जी का काम करता है। महिला के सिर, चेहरे और दोनों हाथों पर चाकू से कई वार किए गए हैं। महिला की हालत नाजुक है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह पीड़िता को उसकी शादी से पहले से जानता था। वह और पीड़िता दोनों बिहार के किशनगंज में पड़ोसी थे। पीड़िता की शादी करीब 4 महीने पहले मोहम्मद मुन्ना से हुई। वह युवती की शादी से नाखुश था। वह हैदराबाद में दर्जी का काम करता है। वह युवती से मिलने के लिए दिल्ली आया था। 

बात करने के दौरान किसी बात पर उसकी पीड़िता से कहासुनी हो गई और उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें