फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की खुमारी में पूर्व विधायक ने दोस्त की पत्नी को मारी गोली, गोरखपुर से गिरफ्तार

Wed, 02 Jan 2019 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इसी फार्महाउस में हुई फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर सोमवार रात आयोजित नए साल की पार्टी के दौरान बिहार के एक पूर्व विधायक ने दनादन फायरिंग की। एक गोली वहां मौजूद महिला को लगी। इस मामले में विधायक को गोरखपुर से हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


महिला को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूर्व विधायक मौके से फरार हो गया था। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर पूर्व विधायक की तलाश शुरू कर रही थी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दवाइयां बनाने व बेचने का व्यवसाय करने वाले संजीव, राजेश व राजू सिंह का फतेहपुर बेरी इलाके के मंडी गांव के पास रोज नाम से फार्महाउस है। ये तीनों भाई हैं।
विज्ञापन


राजू सिंह बिहार के मुजफ्फरपपुर में साहेबगंज से पूर्व विधायक हैं। तीनों भाईयों ने नए वर्ष के मौके पर फार्म हाउस में पार्टी रखी थी। इनमें परिवार के सदस्य व दोस्तों को बुलाया गया था।

विज्ञापन

रात करीब 12 बजे जैसे ही नए वर्ष की आगाज हुआ राजू सिंह ने दनादन फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक गोली पार्टी में शामिल गौतम नगर निवासी अर्चना सिंह (48) के सिर में लग गई।

अर्चना पेशे से आर्केटेक्ट है और तीनों भाइयों के दोस्त की पत्नी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद राजू सिंह हथियार समेत फरार हो गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार लाइसेंसी था या नहीं। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि फार्महाउस से दो बंदूक और 800 गोलियां बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें