फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: MCD चुनाव में किसी पार्षद को टिकट नहीं देगी बीजेपी, शाह ने संभाली कमान

Tue, 14 Mar 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज त‌िवारी - फोटो : ani
विज्ञापन
द‌िल्ली में एमसीडी चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर आज प्रदेश भाजपा ने बड़ा ऐलान क‌िया है क‌ि वो क‌िसी पुराने चेहरे को ट‌िकट नहीं देगी। इस बाबत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने औपचारिक तौर पर प्रेस कांफ्रेंस कर यह सूचना दी है कि दिल्ली में होने वाले एमसीडी के चुनाव में बीजेपी सारे नए चेहरे लाएगी।
विज्ञापन


इसका मकसद परिवारवाद से बाहर जाना है। यानी वर्तमान पार्षदों के किसी परिवारवाले को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। कहा जा रहा है क‌ि एमसीडी चुनाव की पूरी कमान अम‌ित शाह ने अपने हाथ में ले ली है।

दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव में बैलट पेपर से मतदान करवाने की मुख्यमंत्री केजरीवाल की अपील के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उल्टा केजरीवाल पर पलटवार कर दिया है।
विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर केजरीवाल को ईवीएम पर भरोसा नहीं तो फिर क्यों न दिल्ली विधानसभा की उन 67 सीटों पर दोबारा ‌चुनाव कराए जाएं जिनपर आम आदमी पार्टी जीती थी।
विज्ञापन

फैसले पर रोई मह‌िला पार्षद

अमित शाह - फोटो : PTI
पार्टी के इस फैसले के बाद बाहर आए पार्षदों ने कुछ हंगामा भी किया जिसमें एक महिला पार्षद संध्या वर्मा की आंखों से आंसू भी निकल आए। हालांकि, उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो पार्टी के टिकट पर ही पिछला चुनावा जीती थीं और आगे भी पार्टी की सेवा करती रहेंगी।

इस बीच खबर ये भी है कि इस मीटिंग में पार्षदों से साफ कहा गया है कि आगामी चुनाव में किसी भी पार्षद के रिश्तेदार या जानने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। असल में पार्टी इस चुनाव में बिल्कुल नए चेहरों के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें