फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र सुसाइड मामला: पिता ने बताया बेटे की जिंदगी से जुड़ा एक अनजाना सच

Tue, 14 Mar 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र का गमगीन पर‌िवार - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र मुथुकृष्णन ने होली वाले दिन आत्महत्या कर ली। यह खबर जब उनके पिता के पास सलेम (आंध्र प्रदेश) पहुंची तो उन्हें जैसे विश्वास ही नहीं हो रहा।
विज्ञापन


रजनी क्रिश के नाम से मशहूर मुथुकृष्णन के पिता जीवानंदम का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या कर ही नहीं सकता। बल्कि वह तो प‌रीक्षाओं के बाद घर आने वाला था।

सेलम में सिक्योरिटी वॉचमैन का काम करने वाले रजनी के पिता का कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था कि उसके एग्जाम हैं उसके बाद वो घर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'वो कायर नहीं जो करे आत्महत्या'

rajini krish - फोटो : फेसबुक से
सोमवार को उन्हें पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली। उन्हें अपने बेटे पर पूरा यकीन है कि वो ऐसा काम नहीं कर सकता। उनका कहना है कि वो कायर नहीं थ जो आत्महत्या जैसा कदम उठाए।

रजनी के पिता का कहना है कि वो बहुत प्रतिभाशाली छात्र था। वो कभी किसी से उलझता नहीं था। जेएनयू में दाखिला भी उसे अपनी काबिलियत व ‌मेरिट के आधार पर मिला था।

रजनी के पिता का कहना है कि उन्हें बेटे की आत्महत्या वाली बात पर संदेह होता है। उन सबको उम्मीद थी कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करके एक अच्छा जीवन बिताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें