दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर आज प्रदेश भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है कि वो किसी पुराने चेहरे को टिकट नहीं देगी। इस बाबत दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने औपचारिक तौर पर प्रेस कांफ्रेंस कर यह सूचना दी है कि दिल्ली में होने वाले एमसीडी के चुनाव में बीजेपी सारे नए चेहरे लाएगी।
इसका मकसद परिवारवाद से बाहर जाना है। यानी वर्तमान पार्षदों के किसी परिवारवाले को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि एमसीडी चुनाव की पूरी कमान अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है।
दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव में बैलट पेपर से मतदान करवाने की मुख्यमंत्री केजरीवाल की अपील के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उल्टा केजरीवाल पर पलटवार कर दिया है।
मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर केजरीवाल को ईवीएम पर भरोसा नहीं तो फिर क्यों न दिल्ली विधानसभा की उन 67 सीटों पर दोबारा चुनाव कराए जाएं जिनपर आम आदमी पार्टी जीती थी।