फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मेला : विदेशी पेवेलियन में ये चीजे रहीं खास

Thu, 16 Nov 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
international trade fair - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले दर्शकों के लिए पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है। तीसरे दिन मेले में दर्शकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। व्यापार मेले का आकार बेशक छोटा हो गया है, लेकिन अभी भी दर्शकों के लिए व्यापार मेले में विश्व समाया हुआ है।
विज्ञापन


अभी तक मेला कारोबारियों के लिए ही खुला था, लेकिन अब शनिवार से मेला आम लोगों के लिए खुल जाएगा। मेले में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बेहतरीन उत्पादों की भरमार है। व्यापार मेले के बिजनेस डेज के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को दर्शकों की संख्या बढने से मेले की रौनक और बढ़ गई।

राज्यों के पेवेलियनों की तुलना में अंतरराष्ट्रीय पेवेलियनों में दर्र्शकों का रूझान ज्यादा दिखार्ई दिया। अफानिस्तान के मेवों की खरीदारी कर रहे दर्शक श्याम सुन्दर ने बताया कि राज्यों के पेवेलियनों में भी काफी अच्छे इंतजाम किए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पेवेलियनों में उन्हें विदेशी संस्कृतियों और उत्पादों के बारे में जानने का मौका मिल रहा है, ऐसे में वह पहले अंतरराष्ट्रीय पेवेलियनों को अच्छे तरीके से देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं महिला दर्शक निशा ने बताया कि व्यापार मेले में ऐसी कई चीजें हैं जो सिर्फ उन्हें यहीं पर मिल सकती हैं। उनका कहना था कि विदेशी कम्बल, मेवे, जूलरी, खुशबू और इरान के खजूर उन्हें बहुत आकर्र्षित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यहां आकर उन्हें ऐसा लगता है कि उन्होंने विश्व का भ्रमण कर लिया हो। व्यापार मेले देशी पर्यटकों के अलावा विदेशी पर्यटकों का भी काफी दिलचस्पी दिखाई दी। 
विज्ञापन

मेले में क्या है दर्शकों के लिए खास 

international trade fair - फोटो : vivek nigam
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में विश्व के कई देशों ने भागीदारी की है। जिनमें युनाईटेड किंगडम, वियतनाम, किर्गिस्तान, तिब्बत, टर्की, थाईलैंड, साउथ अफ्रीका, म्यामार, इराक, इरान, इंडोनेशिया, दुबई, चीन, भूटान, बांग्लादेश, बहरीन, अफगानिस्तान, शरिया, निदरलैंड, कोरिया, होंगकांग की 122 कंपनियां दर्शकों के लिए अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर ही हैं।

ये उत्पाद हैं दर्शकों की पहली पसंद
प्रगति मैदान के हॉल नम्बर 18 में अंतरराष्ट्रीय बाजार सजा हुआ है। यहां तुर्की के झूमर और लाईटें दर्शकों के मन को खूब लुभा रही हैं। इन लाईटों की चमक के आगे पेवेलियन में लगने वाले अन्य लाइटिंग उत्पादों की चमक फीकी दिखाई दे रही है।

खरीदारी के लिए तुर्की के झूमर और लाईटें दर्शकों के लिए घर सजाने का बेहतरीन सामान हैं। इंडोनेशिया की आर्टिफिशिलय ज्वैलरी महिला दर्र्शकों को खूब लुभा रही है। वहीं इराक के कीमती स्टोन से तैयार आभूषण भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

अफगानिस्तान के मेवे भी दर्र्शकों के लिए खरीदारी का आकर्षक और किफायती उत्पाद साबित हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका की लैदर जैकेट्स और विदेशी कम्बल भी दर्शकों के लिए बेहतर खरीदारी के विकल्प हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें