फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरयानी के नाम पर गोमांस, जांचने के लिए सड़क पर उतरी पुलिस

Wed, 07 Sep 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Being Indian
विज्ञापन
एक ऐसा राज्य जहां गैंगरेप की घटनाएं सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की गई हैं वहां की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सोचने के बजाय इन दिनों बिरयानी जांचने में लगी है।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं हरियाणा की। बकरीद के आगमन को देखते हुए हरियाणा पुलिस को यह स्पेशल टास्क दिया गया है। मेवात, ‌हरियाणा का एकमात्र मुस्लिम बहुल जिला है और हरियाणा पुलिस को यहीं की सड़कों पर लगने वाली बिरयानी की दुकानों की शिनाख्त करने के लिए कहा गया है।

बिरयानी की दुकानों की तलाशी की वजह है बिरयानी में गोमांस मिलाए जाने की आशंका। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार पुलिस को यह काम प्रदेश सरकार के गऊ सेवा आयोग ने सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ब‌िरयानी बेचने वाले बीफ को छ‌िपाने के ल‌‌िए म‌िलाते हैं चावल'

- फोटो : BBC
आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि पुलिस को यह आदेश उन शिकायतों की बढ़ती संख्या के बाद दिया गया है, जिसमें सड़क पर बिरयानी बेच रहे दुकानदारों द्वारा गोमांस परोसने का जिक्र है।

भानी राम ने आगे कहा कि शिकायतों के अनुसार बिरयानी बेचने वाले गोमांस को छिपाने के लिए थोड़ा चावल मिला देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिरयानी बेचने वालों को तुरंत पकड़ने का आदेश दिया गया है यदि कहीं भी गोमांस पाया जाता है।

इसी बीच फूड एवं ड्रग विभाग को पहले किए गए जांचों का रिपोर्ट देने को कहा गया है। यह बात ध्यान देने वाली है कि हरियाणा में गाय काटने के लिए सबसे सख्त कानून हैं जिसमें 10 साल तक की सजा हो सकती है।

मेवात से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आफताब अहमद ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है। उनका कहना है कि यह सरासर गलत, अन्यायपूर्ण है और इस बहाने एक खास समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें