फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ः जमातियों की सूचना देने पर दो पक्षों में पथराव, छह गिरफ्तार, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 21 Apr 2020 03:05 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में जमातियों के बारे में सूचना देने के शक के आधार पर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने छह नामजद सहित दर्जनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में सोमवार को राकेश त्यागी के पुत्र प्रशांत की गांव के इमरान के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। शाम के समय जब प्रशांत गुलफाम की दुकान पर दाल लेने के लिए गया तो इसी बात को लेकर एक बार विवाद हो गया। जिसके बाद कहासुनी हो गयी। इसके बाद मामला इतना बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। तभी कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करा दिया। 

आरोप है कि जब प्रशांत पक्ष के लोग वापस लौट रहे थे तो इमरान पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। पीछे से काफी संख्या में लोगों ने लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद जमकर पथराव भी हुआ। पथराव और मारपीट में आशाराम त्यागी, प्रयास त्यागी, प्रशांत त्यागी, जॉनी त्यागी और मुकेश त्यागी घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस दौरान गांव में अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार भी पुलिस बल के साथ गांव का में पहुंचे। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें