इसी घर में हुई थी महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस क्षेत्र में जिला गौतमबुद्ध नगर के दनकौर और बुलंदशहर के ककोड़ क्षेत्र की सीमा है। लोगों की सूचना पर पहुंची दनकौर और ककोड़ क्षेत्र की पुलिस में काफी समय तक सीमा विवाद के चलते मामला फंसा रहा। बाद में दनकौर पुलिस ने एक शव को निकाला और नोएडा स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे शव को वहीं छोड़ दिया गया।
लोगों ने बताया कि पानी में बहकर शव थोड़ा आगे चला गया और पहले रबूपुरा क्षेत्र में पहुंचा और फिर और आगे चलकर ककोड़ थाना क्षेत्र में चला गया लेकिन इस शव को पुलिसकर्मियों ने निकालने की कोशिश नहीं की।
इधर शव मिलने की सूचना पर प्रमोद यादव ने पोस्टमार्टम हाउस में बेटे कृष्णकांत यादव के रूप में पहचान की। शव पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव फूल गया था और माना जा रहा है कि दो दिन पहले उनकी मौत हो चुकी है।
दनकौर थाना क्षेत्र की नहर में एक शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पहचान पिता प्रमोद यादव ने बेटे कृष्णकांत यादव के रूप में की है। बेटी का अभी पता नहीं चला है। पुलिस हत्यारों के काफी करीब है जल्द मामले का खुलासा हो सकता है। - निशांक शर्मा, सीओ दादरी
मीडिया रिपोर्ट से मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जान पर संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।