फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: प्रशासन ने अवैध निर्माण के लिए जीडीए के 15 अफसर-कर्मचारी को माना दोषी, 4 निलंबित

Tue, 24 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मिसलगढ़ी के आकाश नगर में पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के गिरने के लिए प्रशासन के जीडीए के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी ठहराया है। इनमें से चार को तत्काल निलंबित कर दिया गया। जबकि बिल्डर किशनपाल तोमर, मुकेश सिंह व दिनेश कुमार अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि सुपरवाइजर गोविंद शरण दुबे, गजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह और वर्कमेट मुकेश को निलंबित किया गया है। तीन को कारण बताओ नोटिस और सात के खिलाफ शासन से कार्रवाई संस्तुति की गई है। एक सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ कानूनी राय लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, सोमवार शाम तक करीब 27 घंटे चले बचाव और राहत अभियान में मलबे से 11 लोगों को निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब सवा तीन बजे सागर (6) मलबे से निकाला गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचीं मेरठ की मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने अवैध इमारतों को गिराने का नोटिस देने के बाद भी निर्माण जारी रहने पर जीडीए के चीफ इंजीनियर वीएन सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने डीएम माहेश्वरी को निर्देश दिया कि जीडीए के उन चार जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, जिनके कार्यकाल में अवैध निर्माण चलता रहा।

ये पाए गए दोषी
प्रवर्तन प्रभारी निशांत कुमार, अवर अभियंता टीएन सिंह, रमाकांत तिवारी, रामेश्वर शर्मा, कमलदीप, अरुण कुमार सिंह, आदर्श भटनागर,  सुपरवाइजर जतन स्वरूप शर्मा, अरुण कुमार सिंह और सेवानिवृत्त हो चुके अधिशाषी अभियंता वीके जैन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें