फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी-2 : तो इस गेम ने बिगाड़ा था किशोर को, 16 साल की उम्र मे कर बैठा इतना बड़ा गुनाह

Fri, 08 Dec 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी सोसायटी में मां-बेटी की क्रिकेट बैट से हमला और कैंची से गोदकर हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इसके चलते पुलिस लापता नाबालिग बेटे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। छात्र की अंतिम लोकेशन चांदनी चौक दिल्ली में मिली है। उसने अभी तक किसी से संपर्क भी नहीं किया है।
विज्ञापन


इन सबके बीच मां-बेटी की हत्या का संबंध ‘क्राइम गेम’ से भी जुड़ने की जानकारी पुलिस को मिली है। इस गेम का किरदार कोई न कोई अपराध कर भागता है और खुद को रोकने पर वह हमला भी करता है।

लापता बेटे के संबंध में भी जानकारी मिल रही है कि वह भी मोबाइल पर इसी तरह की गेम खेलने का शौकीन था। ऐसे में पुलिस भी इस गेम की पड़ताल में जुटी है। वहीं, पुलिस की प्राथमिकता किशोर को सकुशल बरामद करने की है और परिजन भी पुलिस से यही उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचकर पड़ताल में जुटी टीम 

Gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग की बरामदगी के संबंध में पुलिस ने सूचना देने के लिए सोशल साइट पर मुहिम चलाई है। सूचना देने वाले को पुलिस ने उचित इनाम देने की बात कही है। छात्र की लोकेशन चांदनी चौक मिली थी।

पास में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नाबालिग कैब लेकर दिल्ली गया है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि नाबालिग के बरामद होने के बाद केस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

किर्टी पार्टी का कोण भी खंगाल रही पुलिस 
गौड़ सिटी के फ्लैट में सनसनीखेज वारदात अंजलि के किटी पार्टी की तैयारी में जुटे रहने के दौरान हुई। अंजलि ने अपने सहेलियों को फोन कर किटी पार्टी का न्योता दिया था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किटी पार्टी की तैयारियों को लेकर तो कुछ ऐसा घटित नहीं हुआ, जो वारदात का कारण बना हो।
विज्ञापन

कुछ सवाल जो जोड़ रहे हत्या के तार 

Gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
- तीन घंटे में ऐसा क्या हुआ कि मां-बेटी की हत्या हुई और किशोर बैग लेकर घर से लापता हो गया।
- किशोर के खून से सने कपड़े बाथरूम मेें मिलने और बिना किसी को जानकारी दिए जाना। 
- सितंबर में गेम की वजह से मोबाइल छीने जाना और अब मां का मोबाइल भी गायब होना। 
- ‘क्राइम गेम’ में किरदार के बेखौफ होकर अपराध करना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें