राह चलते एक युवक को गाली गलोच सुनने पर बहस करनी भारी पड़ गई। दरअसल यह वाकया गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी पुलिस थाने इलाके का है।
बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे सुरेंद्र अपने चाचा के लड़के रवि के साथ न्यू कॉलोनी पेट्रोल पम्प के पास से अपने घर जा रहा था। वहीं पहले से घात लगाए स्कूटी पर बैठे एक युवक ने लगातार उनके साथ गाली गलोच करनी शुरू कर दी।
पहले तो सुरेंद्र ने कुछ नहीं कहा लेकिन लगातार स्कूटी पर सवार युवक गाली दिये जा रहा था तो सुरेंद्र ने इसका विरोध किया। जैसे ही सुरेंद्र ने कुछ कहा तो स्कूटी सवार का एक और साथी जो पहले से ही वहीं खड़ा था वो आ गया और सुरेंद्र और रवि पर ईंटों से हमला बोल दिया।