फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेथ अकादमी स्कूल : शौचालय गंदा करने के कारण तीसरी कक्षा की छात्रा को डेढ़ घंटा टॉयलेट में किया बंद

Thu, 05 Oct 2017 10:28 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रसाद नगर स्थित फेथ अकादमी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। दरअसल, स्कूल में बच्ची ने टॉयलेट गंदा कर दिया था।
विज्ञापन


इस बात पर न सिर्फ उसे बुरी तरह पीटा गया, बल्कि डेढ़ घंटे तक टॉयलेट में बंद भी कर दिया गया। बाद में उससे पूरे टॉयलेट की सफाई कराई गई। घटना से बच्ची काफी सहम गई।

गीले कपड़ों में जब वह सहमी हुई घर पहुंची, तो घटना का पता चला। फौरन पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मारपीट, बंधक बनाने और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कक्षा की है छात्रा

पुलिस के मुताबिक, शालू (8)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शादीपुर इलाके में रहती है। शालू प्रसाद नगर स्थित फेथ अकादमी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। इसी स्कूल में उसका भाई भी सातवीं कक्षा में पढ़ता है।

मंगलवार को स्कूल में शालू ने टीचर से टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी। टीचर ने उसे भेज दिया। टॉयलेट करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलने लगी, तो वहां बैठी मेड ने उसे पकड़ लिया।

शालू से कहा कि उसने टॉयलेट गंदा किया है। यह कहते हुए उसने शालू की पिटाई कर टॉयलेट में बंद कर दिया। डेढ़ घंटा टॉयलेट में बंद करने के बाद मेड ने उससे पूरा टॉयलट साफ करवाया।

घटना से बच्ची काफी सहम गई, सारे कपड़े भी भीग गए। घर पहुंचने पर मां को सारी बात बताई। पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मारपीट, बंधक बनाने और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट-75 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें