फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के भारती कॉलेज में महिला ने की आत्महत्या

Wed, 25 Jul 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जनकपुरी स्थित भारती कॉलेज में छात्रा ने शौचालय में मंगलवार सुबह जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा को तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जनकपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार नंगली विहार एक्सटेंशन में रहने वाली विक्की कुमारी (18) भारती कॉलेज में बीए (प्रोग्राम) द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। विक्की कुमार मंगलवार सुबह दस बजे कॉलेज पहुंची और नई बिल्डिंग के शौचालय में गई। यहां पर कुछ छात्राओं को शौचालय से रोने की आवाज सुनाई दी।

काफी देर दरवाजे को खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ। इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। कुछ लड़कियां ऊपर के रास्ते से शौचालय में घुसी तो विक्की बेहोश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से जहर की शीशी मिली है। पुलिस के अनुसार विक्की के बैग से पेपर कटर मिला है। उसके पास से मोबाइल पुलिस कॉलेज परिसर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें