हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन समाप्त होने के बाद भी पश्चिमी दिल्ली के इलाकों द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में घरों में पानी पहुंचना आरंभ नहीं हुआ है।
इसके चलते लोग दूसरे इलाकों से पानी भरकर ला रहे हैं। हालांकि जल बोर्ड ने इन इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के द्वारका जल शोधक संयंत्र में अभी पानी का उत्पादन होना आरंभ नहीं हुआ है।
इसके चलते इस संयंत्र से जुड़े इलाकों में पेयजल संकट जारी है। घरों में पांच दिन से पानी नहीं पहुंचा है। लोग विकासपुरी, जनकपुरी, नजफगढ़ आदि इलाकों में अपने परिचितों और जल बोर्ड के जलाशयों से वाहनों में पानी भरकर ला रहे हैं।