फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फरवरी के पांच साल की गर्मी का टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार को गर्मी का अहसास हुआ। दिल्ली में फरवरी महीने में सबसे गर्म दिन का पिछले पांच साल का रिकार्ड टूट गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान दिल्ली में 30.4 डिग्री रहा जो पिछले पांच साल में सबसे ऊपर है। इससे पहले 23 फरवरी, 2012 को फरवरी महीने का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अधिकतम सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ऊपर दर्ज किया गया तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम यूपी में दिन का तापमान 3-5 डिग्री तक सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये रहे आंकड़ें खुद ही देख लीजिए

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान ही नहीं बल्कि रात के तापमान में भी वृद्धि की भविष्यवाणी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में आगामी सप्ताह अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री के बीच रहेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

इस बीच 1 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में आएगा लेकिन इससे तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें