फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः लक्ष्मीनगर में हटाया अतिक्रमण दुकानदार ने जेई को पीटा

Sat, 30 Jun 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लक्ष्मीनगर में अतिक्रमण हटाते एमसीडी के जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक बार फिर लक्ष्मीनगर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस बार नगर निगम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने शुक्रवार को जी और एच ब्लॉक में दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से इलाके में सौ दुकानों के सामने तोड़फोड़ की। इस दौरान एक दुकानदार ने एक जेई के साथ मारपीट की। लक्ष्मीनगर मेन मार्केट स्थित जी और एच ब्लॉक में दुकान खुलते ही निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी फैल गई।

वे अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इसी दौरान एक दुकानदार ने एक जेई से मारपीट की। घटना से गुस्साएं अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने शाम तक करीब सौ दुकानों के थड़े, छोटी दीवार व शटर हटाए। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में भारी रोष है और वे नेताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कई इलाकों में अतिक्रमण हटाया, वाहन जब्त किए और अवैध निर्माण तोड़ा।

दूसरी ओर, दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दक्षिणी जोन में डीडीए फ्लैट कालकाजी, चार मंजिले स्लम क्वार्टर, मछली बाजार, रविदास मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पश्चिमी जोन में काली माता मंदिर से उत्तम नगर टर्मिनल रेड लाइट, हस्तसाल नाला और आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नजफगढ़ जोन में महिपालपुर रेड लाइट से एनएच 8 के बीच दो किलोमीटर इलाके में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। उत्तरी दिल्ली निगम ने शहरी व सदर पहाड़गंज जोन, सिविल लाइंस जोन, रोहिणी जोन, नरेला जोन, केशवपुरम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया और वाहन व सामान जब्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें