फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली विक्रम की लाश: हत्या कर शव को ईंटों से बांधकर फेंका, 17 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 07:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के निरीक्षण के दौरान पीड़ित के सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने कहा कि शव को पानी की सतह पर आने से रोकने के उद्देश्य से उससे ईंटें बांधी गई थीं।
 
विज्ञापन
नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने छावला इलाके में 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को ईंटों से बांधकर नजफगढ़ नाले में फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


चालक की पड़ी शव पर नजर
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बाडूसराय निवासी विक्रम के रूप में हुई है, जो 25 अक्तूबर से लापता था। 28 अक्तूबर की शाम घर लौट रहे एक चालक की नजर नाले में पड़े उसके शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने छावला थाने को इसकी सूचना दी।

सिर पर चोट के मिले निशान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव के निरीक्षण के दौरान पीड़ित के सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने कहा कि शव को पानी की सतह पर आने से रोकने के उद्देश्य से उससे ईंटें बांधी गई थीं।
विज्ञापन


दो दिन पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि विक्रम के परिजनों ने 27 अक्तूबर को छावला थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान बाडूसराय निवासी सागर (26) और परवीन उर्फ भोलू (30) के रूप में हुई है।

12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि शव मिलने के बाद अपराध दल और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें