फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर न छूने पर मारी गोली: अब्दुल कादिर ने राजकुमार और अमन को बनाया निशाना, जागरण में पहुंचा था 'शैतान'

Sun, 02 Nov 2025 10:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अब्दुल कादिर उर्फ लल्ला (40) के पास से खून से सने कपड़े और एक खोखा बरामद किया है। कादिर गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बदमाश को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शनिवार देर रात पैर छूने के विवाद में एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली पीड़ित राजकुमार के अलावा वहां खड़े एक अन्य युवक अमन जोशी को भी लगी। लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां राजकुमार की हालत नाजुक है। उसके टांग, पेट और हाथ में गोली लगी है जबकि अमन की कोहनी में गोली लगी है। कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अब्दुल कादिर उर्फ लल्ला (40) के पास से खून से सने कपड़े और एक खोखा बरामद किया है। कादिर गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश है। दो माह पूर्व हत्या के मामले में जमानत पर रिहा होकर आया था। 

गोविंदपुरी थाना पुलिस को शनिवार देर रात एक बजे गोविंदपुरी थाना पुलिस को संत निरंकारी स्कूल, नेहरू कैंप के पास गोलीबारी की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि उसके जीजा को गोली मार दी गई है, वह उनको अस्पताल ले जा रहे हैं। पुलिस पहुंची तो पता चला कि नेहरू कैंप में जागरण चल रहा था। जागरण पंडाल के पीछे राजकुमार कुछ युवकों के साथ था। 
विज्ञापन

इस बीच एरिया का घोषित बदमाश अब्दुल कादिर उर्फ लल्ला साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी राजकुमार से उलझने लगे और पैर छूने के लिए कहने लगा। मना करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसने पिस्टल निकालकर राजकुमार पर गोलियां चला दी। कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस समय पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें