फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: दादरी में खेलते-खेलते गंदे पानी के तालाब में समा गया मासूम, लापरवाही और अव्यवस्था से चली गई एक और जान

Thu, 19 Mar 2026 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

घरों से निकलने वाला गंदा पानी लंबे समय से एक खाली जगह पर जमा हो रहा था, जो अब एक छोटे तालाब का रूप ले चुका था। इसी पानी में बुधवार को खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में लापरवाही और अव्यवस्था ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। घरों से निकलने वाला गंदा पानी लंबे समय से एक खाली जगह पर जमा हो रहा था, जो अब एक छोटे तालाब का रूप ले चुका था। इसी पानी में बुधवार को खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और कॉलोनी के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी में उमेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह मूलत रामपुर के रहने वाले हैं। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका करीब 5 वर्षीय बच्चा देव छपरौला गांव स्थित बीएसआर मॉडर्न स्कूल में नर्सरी का छात्र था। वह रोजमर्रा की तरह बुधवार को दोपहर के समय स्कूल से घर आया था। घर से खेलने के लिए बाहर निकल गया।

घर से कुछ ही दूरी पर कॉलोनी से निकलने वाला पानी एक स्थान पर एकत्र था। खेलते-खेलते पानी के पास पहुंच गया। जिससे बच्चे का पैर फिसलने के चलते पानी में गिर गया। पानी में गिरने पर वह डूब गया। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो देव की माता घर के बाहर देखने के लिए निकली। तब तक वहां खेल रहे बच्चे डूबने का शोर मचा रहे थे। शोर सुुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। तत्काल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कॉलोनी में आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक बच्चे के पिता को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पिता उमेश कुमार भी पहुंच गए। पुलिस व आसपास के लोगों ने परिजनों का ढांढस बंधाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें