फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में कैद शातिर मां-बेटी की काली करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल में गारमेंट शॉप से शातिर मां-बेटी ने 6.32 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान की मालकिन ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस दक्षिण दिल्ली में रहने वाली मां-बेटी तक पहुंच गई। आरोपियों की पहचान साधना गुप्ता (50) और उसकी बेटी मैना अग्रवाल (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के पास से चुराए गए सारे रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मां-बेटी खरीदारी करने के बहाने आई

पुलिस के मुताबिक पीड़िता रोशनी की आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल में लेडीज सूट की शॉप है। सोमवार को उनकी दुकान पर मां-बेटी खरीदारी करने के बहाने आई।

बातचीत में लगाकर दोनों ने रोशनी की दुकान में रखे 6.32 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात का पता चलते ही रोशनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाएं कैद हुई थी। होटल के बाहर मिली सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं एक टैक्सी से उतरती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

दोनों पुलिस को कर रही थी गुमराह

पुलिस नंबर के आधार पर टैक्सी चालक तक पहुंची। चालक ने पुलिस को बताया कि वह दोनों महिलाओं को दक्षिण दिल्ली से लाया था। चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस दोनों महिलाओं तक पहुंच गई।

शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही अपना गुनाह कबूल लिया। उनके घर से चुराए गए सारे रुपये बरामद हो गए।

आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इससे पूर्व भी दोनों चोरी की किसी अन्य वारदात में शामिल रहे या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें