फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सीबीआई बनाम ममता की जंग में कूदे केजरीवाल, आज जा सकते हैं कोलकाता

Mon, 04 Feb 2019 10:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल आज ममता बैनर्जी से मिलने कोलकाता जा सकते हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई मामले पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र को मोदी ने मजाक बना दिया है। संवैधानिक ढांचे पर प्रहार कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली सरकार से एंटी करप्शन ब्रांच को छीन दिया। मोदी व अमित शाह की जोड़ी भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि केजरीवाल आज कोलकाता जा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैंने ममता दीदी से बात की और अपना समर्थन उनके साथ जताया। मोदी-शाह की जोड़ी काम पूरी तरह अजीब और लोकतंत्र के खिलाफ है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीबीआई बनाम ममता विवाद पर कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी पश्चिम बंगाल में किया वह बहुत ही खतरनाक और संविधान व लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन


हर राज्य के पास चुनी हुई सरकार है, अगर प्रधानमंत्री इस तरह से सीबीआई और ईडी को भेजकर अफसरों को डराते रहे तो यह देश सुरक्षित नहीं रह जाएगा।


क्या है पश्चिम बंगाल का सीबीआई विवाद
कोलकाता में रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच रविवार को टकराव हुआ। कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं।

मुख्यमंत्री, प्रदेश के डीजीपी और मेयर भी कमिश्नर के घर पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जंग का एलान कर दिया। ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना जारी है। चालीस करोड़ रुपये के शारदा चिट-फंड घोटाले में रविवार को कोलकाता पुलिस और सीबीआई में तनातनी के बाद कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हो गया। इन सबने केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी रविवार रात को आठ बजे से ही केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैं। यह धरना उन्होंने राज्य के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को चिटफंड घोटाले के आरोप में गिरफ्तार करने के लिए आए सीबीआई अधिकारियों के विरोध में बैठी हैं। उनका कहना है कि यह संकट खत्म न होने तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले वह धरनास्थल के पास ही बने एक कमरे में मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी और सदन को फोन से संबोधित करेंगी।

विज्ञापन

क्या है चिटफंड घोटाला

पश्चिम बंगाल से जुड़े शारदा ग्रुप ने 2013 में गलत तरीके से निवेशकों से पैसे जुटाए और उन्हें वापस नहीं किया। शारदा ग्रुप पर करीब 10 लाख निवेशकों से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने का अनुमान है। वहीं रोजवैली के अध्यक्ष गौतम कुंडु पर आरोप है कि उन्होंने चिटफंड योजनाओं के जरिये छोटे निवेशकों के साथ करीब 17,000 करोड़ रुपये की ठगी की है। माना जाता है कि इन दोनों कंपनियों के तार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से भी जुड़े हुए हैं। 

हाई प्रोफाइल हस्तियों से जुड़े हैं दोनों मामले
दोनों चिटफंड घोटालों की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में 11 जनवरी को सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। शारदा घोटाले में संलिप्तता के चलते तृणमूल नेता कुणाल घोष भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। रोज वैली चिटफंड घोटाले में शामिल होने के आरोप में टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पॉल को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। शारदा के चेयरमैन सुदीप्त सेन हैं। सेन पर आरोप है कि उन्होंने कथित फ्रॉड करके फंड का गलत इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें