फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में लगी आग के मामले में SIT की जांच शुरू

Thu, 04 Dec 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीबी एन्क्लेव स्थित चर्च में आग लगने के मामले में एसआईटी की टीम ने बुधवार को जांच शुरू कर दी। दो घंटे की जांच के बाद अधिकारियों ने चर्च के मुख्य गेट को सील कर दिया। अधिकारियों ने तीनों गार्ड से भी पूछताछ की। हालांकि उन्होंने आग के कारणों के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे की जांच के बाद अधिकारियों ने चर्च के मेन हॉल को सील कर दिया।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2:45 बजे एसआईटी की टीम चर्च पहुंची। टीम के आठ से दस सदस्यों ने आग लगने वाले स्थान का बहुत बारीकी से मुआयना किया। अधिकारियों ने हॉल के भीतर से कुछ सैंपल उठाए। सीढ़ियों से छत तक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छत पर जनरेटर रखा हुआ मिला।

अधिकारियों की मानें तो वह पूरी तरह सुरक्षित है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चर्च के मेन हॉल के दाहिनी ओर स्थित फादर के कमरे में सबसे पहले आग लगी। यहां काफी संख्या में ईसाई साहित्य रखा हुआ था। इसके बाद आग ने पूरे चर्च को चपेट में लिया। हॉल की जांच करने के बाद टीम ने उसे सील कर दिया। इसके बाद चर्च के तीनों गार्ड पीटर, विलियम और रॉबर्ट से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


छानबीन के बाद अधिकारियों ने चर्च प्रशासन को किसी भी चीज से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी और रवाना हो गए। चर्च के बाहर स्थानीय पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। इधर, बुधवार को भी चर्च में आने वाले लोगों का तांता लगा रहा। फादर ने चर्च के बराबर स्थित कम्युनिटी हॉल में पूजा कराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें