फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 23 को कैंटर ने कुचला, पांच की मौत

Mon, 30 Mar 2020 02:55 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक के चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
विज्ञापन
accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के पचगांव चौक के नजदीक शनिवार रात केएमपी पर एक कैंटर ने दो ऑटो को टक्कर मारते हुए 23 लोगों को कुचल दिया। हादसे में महिला व बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 जख्मी हैं। लॉकडाउन के कारण अपने घरों को जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पचगांव चौक के पास साधन के इंतजार में खड़े थे। 

विज्ञापन


टमाटर से भरा कैंटर अहमदाबाद से गाजियाबाद जा रहा था। रात करीब सवा 12 बजे कैंटर तेजी से सड़क किनारे मजदूरों की तरफ बढ़ा और दो ऑटो को टक्कर मारते हुए मजदूरों को कुचलता चला गया।

टायर के नीचे मजदूरों व ऑटो फंसने से कैंटर मौके पर रुक गया और चालक फरार हो गया। एक मृतक की पहचान एटा निवासी करण (42) के रूप में हुई है। वह ऑटो चालक था। बाकी की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें