फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पेज 1 पर गई है बंगाल में किरायेदार को मकान खाली करने को कहा तो दंपती और बेटे ने दिल्ली आकर की प्रोफेसर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के लिए किरायेदार दंपती ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की थी हत्या
विज्ञापन

वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंड में डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या का मामला
-पूर्वी जिला पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए पश्चिम बंगाल के बर्धमान से दबोचा
-मृतका का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल उस्तरा और अन्य सामान बरामद
-आरोपी दंपती पीड़ि़ता के नाना की ओर से मिले एक मकान में वर्ष 2023 से किराए पर रह रहा था
-पीड़िता मकान खाली करने का बना रही थीं दबाव, आखिरी चेतावनी देने पर बना ली आरोपियों ने हत्या की योजना
-पकड़े गए आरोपियों को पश्चिम बंगाल की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला रही पुलिस, दिल्ली लाकर की जाएगी पूछताछ, मूसली से सिर पर वारकर उतारा था मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में 3 जून को डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्थिता पॉल (39) की बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी को पूर्वी जिला पुलिस ले सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में देबोस्मिता पॉल के पश्चिम बंगाल के मकान में रहने वाले दंपती और उनके 13 साल के नाबालिग बेटे को दबोचा है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान बर्धवान (बर्धमान), पश्चिम बंगाल निवासी राम प्रसाद दास (42), इसकी पत्नी बनश्री दास (36) और 13 साल के नाबालिग बेटे के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से पीड़िता का फोन, वारदात में इस्तेमाल उस्तरा, एक पिट्ठू बैग, वारदात के समय पहने कपड़े और आने-जाने के ट्रेन टिकट बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह लोग 2023 से देबोस्मिता के नाना की ओर से उसे मिले एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे थे। काफी समय से देबोस्मिता मकान खाली करवाने का दबाव बना रहे थे। कुछ दिनों पूर्व देबोस्थिता से आखिरी चेतावनी मिलने के बाद आरोपियों ने उनकी हत्या की योजना बनाई और दिल्ली आकर वारदात को अंजाम दे दिया।
प्रोफेसर की बहन ने पुलिस को दी थी शिकायत : पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 4 जून को 2.25 बजे देबोस्थिता की बहन देवरती पॉल ने बहन की हत्या की सूचना न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को दी थी। देवरती ने बताया कि उनकी बहन डीयू के शिवाजी कॉलेज में अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। किसी ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के अलावा उनकी हाथ की कलाई भी काटी गई थी। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान बिल्डिंग में उस दिन आने वाले 180 लोगों की पहचान की गई। जांच के बाद 167 लोगों को क्लीन चिट दी गई। 13 लोगों की गहनता से जांच हुई।
विज्ञापन

बंगाल से ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली ला रही पुलिस : इनमें भी शक की सुई 3 लोगों पर आकर टिक गई। तीनों में एक दंपती और उनके साथ 12-13 साल का नाबालिग देखा गया। दंपती इमारत की लिफ्ट, सीढि़यों से आता-जाता दिखा। इसके अलावा उनके मुंह भी ढके थे। वारदात के बाद आरोपियों ने अपने कपड़े भी बदले। इस आधार पर टीम सीसीटीवी की पड़ताल करते हुए आनंद विहार पहुंची। वहां से आरोपियों ने एक ऑटो लिया और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पश्चिम बंगाल पहुंच गए। टीम उनकी तलाश करते हुए रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। इसके बाद दंपती और उनके बेटे को बर्धमान पहुंची। वहां से तीनों को दबोच लिया गया। इन लोगों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि देबोस्मिता लगातार मकान खाली करने का दबाव बना रही थीं। इसलिए इन लोगों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस दंपती व उनके बेटे को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली ला रही है। दिल्ली में इनसे पूछताछ के बाद हत्या से जुड़ी बाकी जानकारियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें