फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2018: ऐसे रहेंगे सुरक्षा के खास इंतजाम..

Wed, 07 Feb 2018 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
auto expo 2018 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हो रहे ऑटो एक्सपो-2018 की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए 25 एटीएस (एंटी टेरेरिजम स्क्वॉयड) कमांडो की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में डीएम बीएन सिंह, डीआईजी/एसएसपी लव कुमार और एसपी-देहात सुनीति ने ऑटो एक्सपो की सुरक्षा के लिए लगाई गई फोर्स को दिशा-निर्देश दिए।

एसपी-देहात सुनीति ने बताया कि ऑटो एक्सपो में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी व जवानों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सबसे पहले यातायात पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाते दिखाई देंगे। आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि पहली पार्किंग 75 फीसदी फुल होते ही पुलिस को इसकी जानकारी दें, जिससे समय रहते पुलिसकर्मी वाहनों को दूसरी पार्किंग की ओर भेजना शुरू कर दें।
विज्ञापन


इसके अलावा किसी स्थान पर भीड़ अधिक दिखती है या रास्ता बाधित होता है, तो इसकी सूचना पर भी पुलिस तुरंत व्यवस्था संभालेगी।

आयोजन स्थल को छह जोन में बांटकर सभी जोन की जिम्मेदारी अलग-अलग सीओ को दी गई है। एटीएस कमांडो मेन गेट के भीतर गश्त करते रहेंगे और निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध

auto expo 2018 - फोटो : सुनील शर्मा
महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किया गया है। इसके लिए दो महिला निरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक और 81 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

कुछ महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी निगरानी करेंगी। सूचना या शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

ये रहेंगे सुरक्षा में तैनात
एडिशनल एसपी - 2 
सीओ - 6 
एटीएस कमांडो - 25 
निरीक्षक - 22 
महिला निरीक्षक - 2 
महिला उपनिरीक्षक - 14 
उपनिरीक्षक - 93 
महिला कांस्टेबल - 81 
हेड कांस्टेबल - 54 
कांस्टेबल - 316 
सीआईएसएफ जवान - 240 
इसके अलावा निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें