फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही डाल पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग का शक

Tue, 07 May 2019 04:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
एक ही डाल पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के हाथरस थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी।
विज्ञापन


दरअसल रति नगला स्थित इंडस्ट्री एरिया के पास दो दिन से लापता एक युवक-युवती का शव पेड़ पर टंगा मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई।

दोनों का शव एक ही पेड़ की समान डाली से लटका मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती प्रेमी-प्रेमिका थे। इस लिहाज से पुलिस इसे ऑनर किलिंग का केस मान रही है लेकिन वह सभी एंगल से इस केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें