थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी मैदान में चल रहे यूपीसीए अंडर-19 सेलेक्शन शिविर में अभ्यास मैचों का आगाज हुआ। बृहस्पतिवार को 50 ओवर की हुई पहली इनिंग में 15-15 के ग्रुप में बनाई की टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
अंडर-19 टीम में शामिल होने आए बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने अभ्यास मैच में उम्दा खेल दिखाया। शिविर में पूरे प्रदेश से भाग ले रहे 30 खिलाड़ियों में से 15 का चुनाव का चुनाव किया जाएगा।
अभ्यास मैचों का दौर 26 सितंबर तक चलेगा। फिर 27 को आखिरी दिन अंडर-19 यूपी टीम घोषित की जाएगी।
बृहस्पतिवार को आयोजित हुए मैच में अंडर-19 टीम कोच रोहित प्रकाश, टीम मैनेजर कपिल पांडेय और ट्रेनर मोहम्मद सैफ ने प्रदर्शन के साथ फिटनेस को परखा। अब शुक्रवार को दूसरे ग्रुप की टीम 50 ओवरों में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी।
अंडर-19 सेलेक्शन कैंप में माधव कौशिक, शुभम मावी, लखन रावत, शिवम चौधरी, राहुल सिंह रावत, रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, कार्तिकेय कुशवाहा, विकेट कीपर उपेंद्र यादव, साहिम हसन, संदीप तोमर, गौरव सिरोही सहित कुल 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।