फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने रचा ऐसा खेल कि बुजुर्ग की गई जान

Wed, 04 Mar 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के नंद नगरी में बदमाशों ने बुजुर्ग तांत्रिक दंपति को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। गंभीर हालत में हुकम सिंह (75) और उसकी पत्लह कस्तूरी (70) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हुकम सिंह की मौत हो गई। वहीं, कस्तूरी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार की मानें तो रुहानी इलाज कराने के बहाने आए चार बदमाशों ने घर से दो लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। नंद नगरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हुकम सिंह अपनी पत्नी कस्तूरी के साथ ए-2/67 नंद नगरी में रहता था। इसका बेटा राजकुमार परिवार के साथ बी-ब्लॉक में रहता है। हुकम तांत्रिक क्रिया करने के अलावा रुहानी इलाज भी करता था। राजकुमार के मुताबिक पिछले तीन-चार दिनों से उसके पास चार युवक इलाज के बहाने आ रहे थे। आरोप है कि रविवार शाम को इन युवकों ने उसके माता-पिता को कोल्डड्रिंक में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। घटना के बाद उन्होंने दो लाख रुपये कैश और घर में  रखे लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए।

राजकुमार जब घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने माता-पिता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को हुकम की मौत हो गई। वहीं कस्तूरी की हालत गंभीर बनी हुई है। राजकुमार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कस्तूरी का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें