हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के मॉडल टाऊनशिप (आईएमटी) मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया में चार दिन से पानी नहीं आने के कारण उद्यमी और श्रमिक परेशान हैं।
क्षेत्र में मजदूर पीने के पानी को तरस गए हैं। एचएसआईआईडीसी के ट्यूबवैल व पानी की लाइन खराब होने के कारण उद्यमियों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।
सेक्टर-7 में ज्यादा स्थिति खराब है। यहां बनी पानी की तीनों टंकियां खाली हैं। सभी कंपनियों के ऑर्डर इसकी वजह से लेट हो गए हैं। उद्यमी रामपाल नाहरपुर, मनोज मोकलवास, दिनेश रामपुरा, राजू यादव व राष्ट्र यादव का कहना है कि एचएसआईआईडीसी से कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।