फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: सचिन दत्ता के पिता पर जुर्माने का आदेश

Wed, 06 Jan 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ मुख्यालय से बिजली निगम को सचिन दत्ता के पिता पर बिजली चोरी के मामले में जुर्माना का दिशा-निर्देश मिल गया है। अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद उसकी कोठी से विजलेंस विभाग कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई न करने की अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दिशा निर्देश मिलने के बाद सचिन के पिता पर जुर्माने की राशि तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जुर्माना राशि जमा करने का नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2015 में निगम के विजलेंस विभाग ने सेक्टर-41 स्थित कोठी पर छापा मारकर निर्धारित लोड से अधिक बिजली के इस्तेमाल पर कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया था कि सचिन के पिता आरके दत्ता निगम से सेवानिवृत्त है। उन्हें एक निर्धारित राशि पर तय लोड की बिजली इस्तेमाल करने की छूट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें