फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान बचाने को नदी में कूदा कैंटीन संचालक डूबा

Mon, 22 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ हिंडन नदी किनारे पार्र्टी मनाने गए कैंटीन संचालक नितिन (24) का उनसे झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की, जान बचाने के लिए उसने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


आरोप है कि दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की, न ही परिजनों को सूचना दी। युवक नदी में डूब गया, 24 घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने सिहानी गेट पुलिस को सूचना दी।

दोस्तों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए हत्या का शक जताया है। पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश की। देर शाम तक वह नहीं मिला था। आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


नितिन कुमार दीनदयाल पुरी स्थित बृजनगरी में नितिन कुमार रहता है। वह शादीशुदा है। डेढ़ माह का एक बेटा है। शनिवार दोपहर वह अपने चार दोस्तों के साथ राजनगर एक्सटेंशन किनारे करहेडा पुल के पास पार्टी करने आया था।

इस दौरान दोस्तों का उससे झगड़ा हो गया। आसपास घास काटने वाली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोस्तों ने नितिन की पिटाई की, झगड़ा होने पर उसने नदी में छलांग लगा दी।

इसके बाद एक युवक और नदी में कूदा लेकिन उसने नितिन को बचाने की कोशिश करने के बजाय खुद बाहर निकल आया। नितिन के चाचा हरपाल ने बताया कि शनिवार रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई।

रविवार सुबह मोहल्ले के एक युवक ने बताया कि नितिन को उसके दोस्तों के साथ हिंडन नदी किनारे देखा गया था। एसएचओ अवनीश गौतम का कहना है कि चारों दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए दोस्तों पर परिजनों ने हत्या का शक जताया है, हालांकि वह खुद को बेकुसूर बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें