फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swati Maliwal Case: सीएम केजरीवाल का दावा, कल घर आ रही है दिल्ली पुलिस; मेरे बीमार माता-पिता से करेगी पूछताछ

Wed, 22 May 2024 08:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस मेरे बीमार माता-पिता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पुलिस गुरुवार को घर आकर मेरे बीमार माता-पिता से पूछताछ करेगी। जबकि उन्होंने मुझे इसकी कोई वजह नहीं बताई है। वह संदिग्ध हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में सीएम केजरीवाल के आवास पर आएगी।  केजरीवाल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कल दिल्ली पुलिस मेरे बीमार और बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ के लिए आ रही है। 
 

 

केजरीवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
अरविंद केजरीवाल के आवास में सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पहली बार केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और न्याय मिलना चाहिए। वहीं, ट्वीट कर जानकारी दी है कि बृहस्पतिवार दिल्ली पुलिस इस मामले में उनके बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करने के लिए आएगी। इस पर स्वाति मालीवाल का जवाब है कि जिनके ड्राइंग रूम में उनको पीटा गया, वो कह रहे हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए।

बिभव की खत्म हो रही रिमांड
मुख्यमंत्री आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के मामले में बिभव कुमार को मुंबई में पांच सितारा होटल सहित तीन जगह ले जाया गया। यहां पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान बिभव ने माना कि उन्होंने मुंबई के होटल में हैंग होने से आईफोन-15 को फॉर्मेट किया था, लेकिन डाटा कॉपी नहीं कर सके। हालांकि, पुलिस बिभव की इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डाटा किसी दूसरे व्यक्ति को कॉपी करवाया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने होटल स्टाफ के अलावा उन जगहों की पड़ताल की जहां की लोकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस बुधवार सुबह बिभव को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस का कहना है कि लगातार बिभव पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उनका कहना है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट नहीं की। बृहस्पतिवार को बिभव का पुलिस रिमांड समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुलिस बिभव को कोर्ट में पेश कर और रिमांड मांग सकती है। जांच में पुलिस को बिभव के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। उसकी जब गहनता से पड़ताल की तो मुंबई में तीन अलग-अलग जगह के होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस मुंबई के तीनों स्थानों पर गई थी।

विज्ञापन

किसी दूसरे व्यक्ति को मोबाइल लेकर भेजने की आशंका
पुलिस ये भी दावा कर रही है कि बिभव ने चालाकी से काम लेते हुए मोबाइल को लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को मुंबई भेजा था। इस बीच वह दिल्ली में ही रहकर सबूत नष्ट करते रहे। इस बात में कितनी सचाई है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें