फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएम आतंकी दस दिन की न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक गोपनीय ऑपरेशन में यूपी के सहारनपुर से आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि पकड़े गए आतंकी का नाम एजाज़ शेख है, जो जामा मस्जिद ब्लास्ट केस में आरोपी है।

यादवा ने आगे बताया कि आतंकी को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल ने एक गुप्त प्लान बनाया था। इस ऑपरेशन को दिल्ली पुलिस ने अकेले ही अंजाम दिया। इस मामले में यूपी पुलिस की कोई भागीदारी नहीं रही। आरोपी आतंकी को रात के तीन बजे सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जर्मन बेकरी कांड में भी हो सकता है हाथ

यूपी के सहारनपुर से पकड़े गए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी को दिल्ली पुलिस सहारनपुर से दिल्ली लाई। डीसीपी यादव का कहना है कि पुलिस पकड़े गए आतंकी से पुणे के जर्मन बेकरी मामले में भी पूछताछ करेगी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को दोपहर तीन बजे एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया आईएम का आतंकी एजाज शेख नकली आईडी बनाने का काम करता था।

वह जामा ‌मस्जिद ब्लास्ट और जर्मन बेकरी ब्लास्ट से भी जुड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में भी पेश किया जहां अदालत ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें