फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में हथौड़े से पत्नी की हत्या

Tue, 30 Dec 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी और शव को फ्लैट के बाहर बनी गैलरी में फेंक दिया। शव पड़ा देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पति ने बताया है कि उसे शक था कि पत्नी के किसी युवक से अवैध संबंध हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली के मयूर विहार में प्रॉपर्टी का काम करने वाला दिलीप झा खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में पत्नी सुधा (40) और दो बेटों दिवाकर(18) तथा अजीत(16) के साथ रहता है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली महिला छत पर जा रही थी, तभी उसने दिलीप के फ्लैट के बाहर बनी गैलरी में सुधा का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।

सुधा के सिर से खून बह रहा था। खून देखते ही महिला घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने पति दिलीप को घर से गिरफ्तार कर लिया। बकौल एसओ खोड़ा उम्मेद सिंह पूछताछ में पता चला है कि दिलीप को शक था कि सुधा के किसी युवक से अवैध संबंध हैं, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

उनकी शादी को 21 साल हो चुके हैं। सोमवार को दोनों बेटे बाहर गए हुए थे। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर दिलीप ने घर में रखे हथौड़े से सुधा के सिर पर कई वार किए।

खून से लथपथ सुधा बेहोश होकर वहीं गिर गई और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। दिलीप ने उसका शव फ्लैट के बाहर बनी गैलरी में फेंक दिया। आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

खुद कर दी 100 नंबर पर कॉल
महिला के शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा हुए, तो दिलीप भी बाहर आ गया। लोगों के पुलिस को सूचना देने के साथ ही दिलीप ने भी 100 नंबर पर कॉल लगा दिया और घर के बाहर शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें